दिल्ली के जंतर-मंतर पर UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर रविवार को विरोध प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रदर्शनकारियों की मांग UGC के नए नियमों को वापस लेने की मांग की. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों के पहुंचने के बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया. साथ ही मौके पर स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया गया. जंतर-मंतर के साथ-साथ जय सिंह रोड और संसद मार्ग पर भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई. इस दौरान दिल्ली पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स और केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवान भी मौजूद रहे. प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए विभिन्न रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती, जबकि प्रदर्शनकारी UGC इक्विटी रेगुलेशन 2026 को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. अचानक सीपी में इकठ्ठा हुए प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया.