Surprise Me!

मिस यूनिवर्स इंडिया 2026: केरल की 19 वर्षीय कैजिया लिज मैजो के सिर सजा ताज, प्यूर्टो रिको में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

2026-08-24 18 Dailymotion

केरल की 19 साल की कैजिया लिज मैजो के सिर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज सजा है. मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 की विजेता मणिका विश्वकर्मा ने केरल की कैजिया लिज मैजो को ताज पहनाया. अब कैजिया लिज मैजो प्यूर्टो रिको में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. गुलाबी नगरी जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के भव्य ग्रैंड फिनाले में देश के अलग-अलग राज्यों से आई 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जहां कैजिया ने अपने बेबाक अंदाज और बुद्धिमत्ता से सभी जजों को प्रभावित कर यह ताज पर कब्जा जमा लिया. वहीं, तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर अप रहीं. फाइनल मुकाबले में केरल और तमिलनाडु की प्रतिभागी शीर्ष दो स्थानों तक पहुंचीं, लेकिन आखिर में केरल की कैजिया ने बाजी मारते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया का ताज अपने नाम किया.