Surprise Me!

झारखंड: नेमरा से रांची तक छात्रों की हुंकार, देवेंद्र महतो ने शुरू की 'भर्ती सुधार यात्रा'

2026-08-24 13 Dailymotion

झारखंड में सरकारी भर्तियों में कथित धांधली और पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन अब एक नए चरण में पहुंच गया है। 20 दिनों से ज्यादा चले छात्र आंदोलन के बाद 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' की शुरुआत रामगढ़ के नेमरा गांव से हुई है। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो कर रहे हैं। यात्रा का उद्देश्य भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को झारखंड के युवाओं तक पहुंचाना है। यह यात्रा झारखंड के अलग-अलग जिलों से गुजरते हुए युवाओं और अभ्यर्थियों को जोड़ने की कोशिश करेगी।