Surprise Me!

दो आतंकी लेटर, दो हमले, कश्मीरी पंडितों को सुरक्षा की चिंता, चिट्ठी में निजी जानकारी सार्वजनिक

2026-08-24 7 Dailymotion

 सोशल मीडिया पर कश्मीरी पंडितों को धमकी देने वाला एक पत्र सामने आया है. इससे दो हफ़्ते पहले भी घाटी में इसी समुदाय को निशाना बनाते हुए इंटरनेट पर ऐसा ही एक पत्र पोस्ट किया गया था. इस पत्र में जम्मू में रहने वाले समुदाय के आधा दर्जन सदस्यों के नाम और उनकी निजी जानकारी सार्वजनिक की गई है. 'यूनाइटेड लिबरेशन काउंसिल' (ULC) नाम के एक ग्रुप की ओर से जारी बताए जा रहे इस पत्र में कहा गया है, 'चेतावनी दी जाती है कि आप कहीं भी हों या कहीं भी जाएं, हम आपकी हर हरकत पर नजर रख रहे हैं.'