Surprise Me!

कोटा के सरकारी स्कूल में मिड-डे मील खाने के बाद बिगड़ी छात्रों की तबीयत, 14 बच्चे अस्पताल में भर्ती

2026-08-24 2 Dailymotion

कोटा, राजस्थान : कोटा के रानपुर क्षेत्र के पूनिया देवरिया स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे मील खाने के बाद 27 विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ गई। कद्दू और दाल की सब्जी खाने के करीब दो घंटे बाद बच्चों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत हुई। आनन-फानन में शिक्षकों ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।