Swine Flu Alert in UP: उत्तर प्रदेश में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रख दिया है। उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर संदिग्ध और संक्रमित मरीजों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।
उत्तर प्रदेश में मौसमी बीमारियों और स्वाइन फ्लू के संभावित प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड में आ गया है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) और स्वास्थ्य महानिदेशक को पत्र लिखकर राज्य के सभी 75 जिलों में निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने का आदेश दिया है।
सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की समय पर जांच हो और रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें तत्काल आवश्यक चिकित्सा और उपचार उपलब्ध कराया जाए। अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं और आपातकालीन सेवाओं की निरंतर समीक्षा के आदेश दिए गए हैं। विशेष रूप से टीबी, डायबिटीज, हृदय रोग और गुर्दे (किडनी) जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हाई-रिस्क वाले मरीजों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की हिदायत दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि बीमारी से डरने या अफवाहों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। राज्य सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है, हालांकि लोगों को सावधानी बरतने और लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर से संपर्क करने की सलाह दी गई है।
About the Story:
Uttar Pradesh Deputy Chief Minister Brajesh Pathak has placed hospitals across all 75 districts on high alert following concerns over Swine Flu and seasonal illnesses. The Health Department has been directed to closely monitor suspected patients, ensure adequate testing and medication, and provide special care to high-risk individuals with pre-existing conditions.
#SwineFluAlert #UPSwineFlu #BrajeshPathak #UPHealthNews
~PR.514~HT.408~GR.508~VG.HM~