मुंबई, महाराष्ट्र: टीवी शो ‘Dilon Ki Ramleela’ की स्टार कास्ट Mishkat Verma और Aastha Sharma ने IANS के साथ खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अपने किरदारों के बारे में बताया। इंटरव्यू में दोनों एक्टर्स ने ये भी बताया कि राम और लीला का रिश्ता सिर्फ दोस्ती या प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों के बीच एक ऐसा भावनात्मक जुड़ाव है, जिसमें वो एक-दूसरे को बिना किसी शर्त के सपोर्ट करते हैं। शो में प्यार, त्याग, परिवार, वफादारी और आधुनिक रिश्तों की भावनाओं को एक अलग अंदाज में पेश करने की कोशिश की गई है। एक्टर्स ने शो की शूटिंग के अनुभव, लंबे इंतजार के बाद इसके प्रीमियर होने की खुशी और भविष्य को लेकर अपनी उम्मीदों के बारे में भी बात की। साथ ही बिग बॉस को लेकर भी उन्होंने अपनी दिलचस्प प्रतिक्रिया दी।
#DilonKiRamleela #DilonKiRamleelaInterview #RamLeela #RamAndLeela #ZeeTV #TVSerial #TVInterview #HindiTV #IndianTelevision #LoveStory #FamilyDrama #ModernRelationships #EntertainmentNews #TVActors #HindiEntertainment #SerialInterview