Surprise Me!

17वीं बार जेल से बाहर आया राम रहीम, 21 दिन की पैरोल के दौरान सिरसा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रहेगा

2026-08-25 7 Dailymotion

रोहतक की सुनारियां जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिली है. इस तरह राम रहीम 17वीं बार जेल से बाहर आया. हर बार की तरह इस बार भी ये पैरोल चर्चा का विषय बनी हुई है. राम रहीम को बलात्कार और हत्या के मामले में सजा सुनाई गई थी, लेकिन बार-बार पैरोल पर सवाल खड़े हो रहे हैं, क्योंकि पैरोल की वजह नहीं बताई गई है.  अब आइए जानते हैं कि राम रहीम कब कब जेल से बाहर आया? पहली बार,  अक्टूबर 2020 को मेडिकल जांच के लिए 1 दिन की पैरोल की पैरोल पर बाहर आया था. फिर  मई 2021 को बीमार मांग से मिलने के लिए 12 घंटे की पैरोल पर दूसरी बार बाहर निकला. फरवरी 2022 में पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले गुरुग्राम में अपने परिवार के मिलने के लिए तीसरी बार 21 दिन की पैरोल पर बाहर आया. चौथी बार,  हरियाणा नगर निगम चुनाव से पहले जून 2022 को 30 दिन की पैरोल बाहर निकला. फिर ये सिलसिला चलता रहा और अब 17वीं बार फिर से जेल के बाहर है.