Surprise Me!

देश में भारी बारिश से हाहाकार, दिल्ली में रेड अलर्ट; MP में डूबी बच्चों से भरी स्कूल वैन, काशी में स्कूल बंद

2026-08-25 7 Dailymotion

देशभर में मानसून के अंतिम चरण में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है. दिल्ली-NCR में तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के चलते भारी जलभराव हो गया है और उड़ानों पर भी असर पड़ा है. हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. वहीं, उत्तर प्रदेश के वाराणसी और मथुरा समेत 15 शहरों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं. काशी में गलियां तालाब बन गई हैं और स्कूल बंद कर दिए गए हैं.

मध्य प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है. देवास में एक अंडरब्रिज में पानी भरने से 8 बच्चों से भरी स्कूल वैन फंस गई, जिन्हें स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला. इसके अलावा उत्तराखंड, पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.