दिल्ली-NCR में स्वाइन फ्लू के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। गौतमबुद्धनगर में स्वाइन फ्लू के 120 मामले सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। वहीं गाजियाबाद में 7 मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। कई डॉक्टर्स का कहना है कि कमजोर इम्यूनिटी भी H1N1 वायरस के बढ़ते संक्रमण के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है।