जाति जनगणना पर एक बार फिर सियासत तेज होती जा रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखा है और जाति जनगणना में जातियों के नाम दर्ज करने और डेटा जुटाने के तरीके का विरोध किया है। खड़गे और राहुल गांधी ने जनगणना में पूछे जाने वाले सवाल बदलने की मांग की है।