Surprise Me!

Onion Price Hike: चीनी के बाद अब प्याज ने बिगाड़ा रसोई का बजट, हाहाकार! अचानक क्यों महंगा हुआ प्याज?

2026-08-26 5 Dailymotion

Onion Price Hike News: चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम आदमी की रसोई का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. कई शहरों में प्याज की खुदरा कीमतें 50 से 77 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई हैं.
देश के कई प्रमुख शहरों में प्याज की कीमतों में अचानक तेज उछाल दर्ज किया गया है. देश का औसत खुदरा भाव लगभग 43 से 44 रुपये किलो बना हुआ है, लेकिन कई स्थानीय बाजारों में यही प्याज 60 से 77 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है.
प्याज की कीमतों में आए इस उछाल के पीछे सबसे बड़ी वजह प्रमुख उत्पादक केंद्र नासिक और लासलगांव APMC मंडी में बारिश के कारण आवक (Supply) का तेजी से घटना है. बाजार में इस वक्त मुख्य रूप से रबी (गर्मी) का स्टोर्ड प्याज आ रहा है, जबकि खरीफ फसल की नई आवक में देरी हो रही है.
महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने 'कांदा एक्सप्रेस' (विशेष मालगाड़ियों) के जरिए नासिक से दिल्ली, चेन्नई, कोच्चि, मदुरै और गुवाहाटी जैसे शहरों में बफर स्टॉक से प्याज पहुंचाना शुरू कर दिया है. सरकार दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलो की रियायती दर पर NAFED और NCCF काउंटरों के माध्यम से प्याज उपलब्ध करा रही है.


Onion retail prices have surged across India, touching ₹50 to ₹77 per kg in several cities due to rain-induced supply disruptions in Maharashtra's Nashik and Lasalgaon mandis. To stabilize the market and curb inflation, the Central Government launched dedicated 'Kanda Express' trains to transport buffer-stock onions to high-demand cities like Delhi, Chennai, Kochi, Madurai, and Guwahati.

#OnionPriceHike #KandaExpress #Inflation #DelhiNews