नेपाल के रसुवा जिले में भोटे कोशी नदी में आए भीषण जलप्रलय ने तिमुरे और स्याब्रुबेसी इलाके में भारी तबाही मचा दी। महज कुछ सेकंड में तेज पानी, कीचड़ और विशाल चट्टानों के सैलाब ने लोहे के पुल, इमारतों, बसों और कई निर्माणों को बहा दिया। राहत एवं बचाव अभियान के बीच अब तक कई लोगों के शव बरामद किए जाने और सैकड़ों लोगों के लापता होने की खबरों ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है। लापता लोगों में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक और भारतीय नागरिक भी बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक आशंका है कि तिब्बत क्षेत्र में ग्लेशियल झील फटने जैसी घटना से अचानक जलप्रवाह बढ़ा। इस आपदा के बाद नेपाल के साथ भारत के बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेना, पुलिस और बचाव दल लगातार मलबे में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हुए हैं।
#NepalFlood #NepalFloodNews #NepalFloodVideo #NepalFlashFlood #FloodAlert #KoshiFlood #BhoteKoshiRiverFlood #NepalChinaBorder
~HT.178~PR.516~ED.104~GR.508~VG.HM~