रक्षाबंधन से ठीक पहले दिल्ली की महिलाओं को बड़ा तोहफा मिला है. दिल्ली सरकार ने लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर दी है. सीएम रेखा गुप्ता ने तालकटोरा मैदान में योजना को लॉन्च करते हुए 2 हजार 500 रुपए की पहली किश्त जारी किया. अब हर महीने एक सितंबर को योग्य महिलाओं को उनके खाते में 2500 रुपये की रकम पहुंचने लगेगी. 1 अगस्त से शुरू हुई इस योजना के तहत अब तक 9 लाख से अधिक महिलाएं अपना पंजीकरण करा चुकी हैं. 2025 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी को महिलाओं को आर्थिक मदद देने का एलान किया था. योजना की शुरुआत करते हुए बीजेपी ने कहा कि इससे महिलाओं में बचत की आदत पड़ेगी. आर्थिक सहायता आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दी जा रही है. इसे दो तरीकों से जारी किया जाएगा. लाभार्थी महिलाओं को सरकार डेढ़ हजार रुपये RD या FD खाते में देगी, तो 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी वॉलेट में दिए जाएंगे. वहीं, दूसरे तरीके में पात्र महिलाएं पूरी रकम अपने FD या RD खाते में ही ले सकेंगी. इस योजना के तहत हर परिवार से सिर्फ एक महिला ही योजना का लाभ ले पाएंगी.