सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए फटकार लगाई है। सर्वोच्च अदालत ने राहुल गांधी से सख्त लहजे में पूछा- "आपको कैसे पता कि चीन ने 2 हजार वर्ग किलोमीटर भारतीय जमीन पर कब्जा कर लिया है? क्या आप वहां थे? क्या आपके पास कोई भरोसेमंद सबूत है? अगर आप एक सच्चे भारतीय होते, तो ऐसा नहीं कहते। जब सीमा पर संघर्ष होता है, तो दोनों तरफ हताहत होना कोई असामान्य बात नहीं है।" इस मामले पर सियासत गरमा गई है। बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लिया तो कांग्रेस और इंडी गठबंधन ने सुप्रीम कोर्ट पर ही सवाल उठाए हैं।