वेटरन एक्ट्रेस भाग्यश्री ने सोमवार को सोशल मीडिया पर बनारस के स्ट्रीट फूड का आनंद लेते हुए अपनी कुछ खास तस्वीरें और एक्सपीरियंस शेयर किए। इंस्टाग्राम पर की गई पोस्ट में उन्होंने बनारस के मशहूर डिशेज की झलक दिखाई है। भाग्यश्री ने कहा कि बनारस आएं और अगर मलइयो न खाया तो कुछ भी नहीं खाया। उन्होंने कुल्हड़ में मिलने वाली तंदूरी चाय और शहर की तंग गलियों में मिलने वाली चाट का भी खूब मजा लिया। एक्ट्रेस ने अपने पति हिमालय दासानी के साथ बनारस के स्ट्रीट फूड की असली रौनक को महसूस भी किया। शेयर तस्वीरें के जरिए भव्याश्री ने बनारस के मशहूर स्ट्रीट फूड और पुराने स्वादों के लिए अपना प्यार जाहिर किया। तस्वीरों में वह मलइयो, तंदूरी चाय और चाट का आनंद लेती दिख रही हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर का खूबसूरत सूट पहन रखा है।
#Bhagyashree #Banaras #Varanasi #StreetFood #IndianStreetFood #Malaiyo #TandooriChai #KulhadChai #BanarasChaat #FoodLovers #Foodie #CelebrityTravel #Bollywood #VeteranActress #DesiFood #TraditionalFlavors #IncredibleIndia #TravelDiaries #FoodExploration #IndianCulture #InstaFood #CelebrityLife #IANS