एक्टर हर्षवर्धन राणे जंगल सफारी के बाद अपनी अपकमिंग फिल्म के शूट के लिए वियतनाम पहुंचे हैं, जिसकी तस्वीरें एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। एक्टर के लिए साल 2025 काफी शानदार रहा था। हाल ही में एक्टर ने जंगल सफारी का खूब मजा लिया है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। हर्षवर्धन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो उन्होंने साल 2010 में तेलुगु फिल्म 'थकिता थकिता' से फिल्मी दुनिया में अपने सफर की शुरुआत की थी। वहीं, साल 2016 में आई 'सनम तेरी कसम' फिल्म उनकी पहली हिंदी फिल्म थी। 2025 में इसी फिल्म की री-रिलीज के चलते उन्हें फैंस का काफी प्यार मिला था। फिर वो सोनम बाजवा के साथ 'एक दीवाने की दीवानियत' में दिखाई दिए थे। अब हर्षवर्धन रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिला' में नजर आने वाले हैं। जिसकी शूटिंग के लिए वो वियतनाम पहुंचे हैं।
#HarshvardhanRane, #BollywoodActor, #IndianCinema, #VietnamShoot, #FilmShooting, #BackToWork, #SilaMovie, #UpcomingFilm, #ActorLife, #TravelForWork, #AdventureLife, #PhotographyLover, #MirrorSelfie, #StylishActor, #CelebUpdate, #BollywoodNews, #InstaPost, #MotivationQuote, #HonestFaith, #CinemaJourney, #Trending #BollywoodNews #BollywoodGossips #BollywoodUpdates #BollywoodNews #Bollywood #Bollywoodcelebrity #BollywoodHindiNews #ians