बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' के लिए जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन से गुजर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुलासा किया कि एक्शन सीक्वेंस की डिमांड के चलते उन्हें अपना वजन बढ़ाना पड़ा है। हर्षवर्धन ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम से वर्कआउट करते हुए अपनी कुछ शानदार तस्वीरें शेयर कीं हैं। एक्टर ने फोटोज पोस्ट करते हुए बताया कि फिल्म 'सनम तेरी कसम' और ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के दौरान उनका वजन 81 kg था, लेकिन ‘फोर्स 3’ के लिए उन्हें करीब 92 kg वजन करने को कहा गया। फिलहाल उनका वजन 90 kg हो चुका है और टारगेट तक पहुंचने के लिए उन्हें अभी 2 किलो वजन और बढ़ाना है। बता दें कि 6 मार्च को हरशवर्धन ने ‘फोर्स 3’ की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म का डायरेक्शन भाव धूलिया कर रहे हैं, जबकि इसकी स्टोरी सीमाब हाशमी ने लिखी है।
#HarshvardhanRane #Force3 #BollywoodActor #BodyTransformation #FitnessJourney #WeightGain #GymWorkout #MuscleGain #ActionMovie #UpcomingFilm #SanamTeriKasam #Deewaniyat #BollywoodNews #ActorFitness #WorkoutRoutine #Transformation #ActionScenes #IndianCinema #FilmShooting #InstagramUpdate #FitnessMotivation #BollywoodUpdates #IANS