प्रदर्शनकारियों को फांसी देने के फैसले से ईरान पीछे हट गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि ईरान में प्रदर्शनकारियों को फांसी देने की योजना को रोक दिया है.ट्रंप ने कहा-“हमें बताया गया है कि ईरान में हत्याएं रुक रही हैं – रुक चुकी हैं – रुक रही हैं और फांसी की कोई योजना नहीं है, न ही किसी को फांसी दी जाएगी, मुझे यह विश्वसनीय सूत्रों से पता चला है”. एक दिन पहले अमेरिका ने ईरान को धमकी दी थी कि अगर ईरान फ्रदर्शनकारियों को फांसी देता है तो अमेरिका कड़ी कार्रवाई करेगा. ट्रंप ने प्रदर्शकारियों से कहा था कि मदद आ रही है.
इधर ईरान ने प्रदर्शनों और अमेरिका के साथ तनाव के बीच गुरुवार को अपने हवाई क्षेत्र को व्यवसायिक विमानों के लिए बंद करने का आदेश जारी किया. ईरानी हवाई क्षेत्र बंद होने से एअर इंडिया, इंडिगो और स्पाइज जेट की उड़ानों पर असर पड़ा है. तो तेहरान में भारतीय दूतावास की एडवाइजरी के बाद परिजनों को ईरान में रह रहे अपने लोगों की चिंता सताने लगी है. ईरान में 2000 से ज्यादा भारतीय छात्र है. जो जम्मू और जम्मू कश्मीर से मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए हैं. परिजनों ने सरकार से मदद की गुहार लगाई है.