Surprise Me!

ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले सातवें दिन भी जारी, ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी

2026-03-06 5 Dailymotion

ईरान में अमेरिका और इजराइल के हवाई हमले सातवें दिन भी जारी है. इन हमलों में ईरान में अब तक बारह सौ से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ईरानी रेड क्रिसेंट सोसायटी के मुताबिक, इन हमलों में 3 हजार से ज्यादा घर तबाह हुए हैं. साथ ही, 528 कमर्शियल और सर्विस सेंटर को भी नुकसान पहुंचा है. ईरानी प्रेस का दावा है कि अमेरिका और इजराइल ने तेहरान के रिहायशी इलाकों को भी अपना निशाना बनाया. दूसरी तरफ ईरान ने भी इजराइल, UAE, कतर, बहरीन, कुवैत और सऊदी अरब पर हमले किए हैं.  

ईरान पर हमले के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास अब कोई एयरफोर्स नहीं है, कोई एयर डिफेंस नहीं है. ईरान ने नेवी खो दी है. ट्रंप ने एक बार फिर ईरानी सुरक्षा बलों को हथियार डालने की चेतावनी दी है.  

ट्रंप ने एक बार फिर कहा है कि वो ये सुनिश्चित करेंगे कि ईरान का अगला प्रशासन अमेरिका, इजराइल या अपने पड़ोसी देशों को ना धमकाए. उधर, ईरान ने कहा कि वो अमेरिका के जमीनी हमले का इंतजार कर रहा है.. हालांकि ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप ने साफ कह दिया है कि ईरान में जमीनी सैनिकों को भेजने का कोई विचार नहीं है.