अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर विनाशकारी मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने साफ कर दिया है कि अमेरिका ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला करने के लिए पूरी तरह तैयार है और बस अंतिम फैसले का इंतजार है. इसके जवाब में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका को भारी कीमत चुकाने की चेतावनी दी है.
इस बीच, ईरान ने दावा किया है कि उसने बहरीन के शेख ईसा एयर बेस और जॉर्डन के मुवाफ्फाक सल्ती एयर बेस पर स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन हमले किए हैं. वहीं, हालात की गंभीरता को देखते हुए ब्रिटेन ने भी अपनी सेना को अलर्ट पर रखा है, क्योंकि ईरान ने ब्रिटिश ठिकानों को भी निशाना बनाने की धमकी दी है. मध्य पूर्व के इस गहराते संकट और ताज़ा अपडेट्स के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.