Surprise Me!

अमेरिका का सातवां हमला: ईरान ने किया पलटवार, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर ड्रोन अटैक!

2026-07-18 5 Dailymotion

अमेरिका और ईरान के बीच संघर्ष बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है. अमेरिका द्वारा लगातार सातवीं रात किए गए हवाई हमलों के जवाब में ईरान ने भीषण पलटवार किया है. ईरानी सेना ने 'ऑपरेशन लाइटनिंग' के तहत कुवैत और जॉर्डन में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को ड्रोन से निशाना बनाने का दावा किया है, जिसमें अल-उदैरी कैंप और अली अल-सलेम एयर बेस शामिल हैं.

इसके साथ ही, IRGC ने 'ऑपरेशन नस्र-2' के तहत बहरीन में अमेरिकी ड्रोन डिपो को नष्ट करने का दावा किया है. ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका ने हमले नहीं रोके, तो अमेरिकी कंपनियों के औद्योगिक और आईटी एसेट्स भी सुरक्षित नहीं रहेंगे। पश्चिम एशिया में गहराते इस महायुद्ध की पूरी रिपोर्ट के लिए वीडियो को अंत तक देखें.