बॉलीवुड की पॉपुलर कोरियोग्राफर एंड डायरेक्टर फराह खान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें फिल्ममेकर एंड प्रोड्यूसर करण जौहर को उनका वीडियो रिकॉर्ड करते देखा जा सकता है। बता दें, करन और फराह बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहद अच्छे दोस्त माने जाते हैं, उनकी दोस्ती बहुत ओल्ड एंड स्ट्रांग है। वे अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती भरे वीडियो शेयर करते हैं, दोनों सेलेब्स जब भी साथ होते हैं, हमेशा एंटरटेन करते हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में करण अपने खास अंदाज में फराह के लुक को बैकहैंडेड कॉम्प्लिमेंट देते नजर आ रहे हैं। वीडियो में करन, फराह की ड्रेस और मेकअप की तारीफ करते हुए उनका वीडियो रिकॉर्ड करते दिखे। फराह और करण के फैंस उनके इस मस्तीभरे वीडियो पर हार्ट इमोजीस और अलग-अलग रिएक्शन के साथ प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।