Surprise Me!

Shefali Shah का फिल्म ‘सत्या’ के गाने पर मस्ती भरा अंदाज, बोंलीं "Dance like nobody is watching"

2026-04-30 15 Dailymotion

इंटरनेशनल डांस डे के मौके पर एक्ट्रेस शेफाली शाह ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए फैंस के साथ एक खास वीडियो शेयर किया है। बुधवार को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार डांस क्लिप पोस्ट की, जिसमें वे अपनी चर्चित फिल्म ‘सत्या’ के गाने ‘सपने में मिलती है’ पर थिरकती नजर आ रही हैं। वीडियो में शेफाली पूरी तरह बेफिक्र अंदाज में, जोश और खुशी के साथ डांस करती दिखाई देती हैं। उनका ये सहज और एनर्जेटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान उन्होंने कैजुअल लेकिन स्टाइलिश पीच कलर का को-ऑर्ड सेट पहना हुआ है, जिसमें उनका लुक बेहद आकर्षक लग रहा है।