Surprise Me!

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका, मालवाहक ट्रेन का ड्राइवर जख्मी, एजेंसियों ने शुरू की जांच

2026-01-24 9 Dailymotion

गणतंत्र दिवस से पहले पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में रेलवे ट्रैक पर धमाका हुआ, जिसमें मालवाहक ट्रेन का ड्राइवर जख्मी हो गया है. ये धमाका शुक्रवार रात उस वक्त हुआ.. जब ट्रेन सरहिंद स्टेशन से करीब 5 किलोमीटर दूर खानपुर गांव से गुजर रही थी.

धमाके में रेलवे ट्रैक को मामूली नुकसान पहुंचा है. ब्लास्ट के बाद खानपुर के आसपास और इसके इलाकों में दहशत का माहौल है. इस मामले में रेलवे एक्ट की धारा-150 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है. घटना के बाद पंजाब में अलर्ट है और गणतंत्र दिवस को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी गई है.  

धमाके के पीछे किसी असामाजिक तत्व का हाथ है या ये किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा है, ये जांच के बाद ही पता चल पाएगा.