ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन यानी एआईएमआईएम के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के एक बयान पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। शौकत अली ने अमरोहा जिले के हसनपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि "एक दिन यूपी की मुख्यमंत्री बुर्के या हिजाब वाली महिला बनेगी, महाराष्ट्र में बुर्के वाली पार्षद बनी है, जब 11 प्रतिशत वाली दलित महिला को प्रदेश ने 4 बार मुख्यमंत्री बनाया, तो हम तो 20 फीसदी हैं उत्तर प्रदेश में, आज नहीं तो कल हमारे कौम की एक बेटी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी"।
#AIMIMUPPresident, #ShaukatAli, #RampurVisit, #Azamkhan, #SPPolitics, #AkhileshYadav, #UttarPradeshElections, #2027ElectionStrategy