पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली इन दिनों सोशल मीडिया ट्रेंड्स को जमकर फॉलो करती नजर आईं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक शानदार डांस रील शेयर की। वीडियो में रूपाली अपनी मां के साथ बॉलीवुड फिल्म 'धुरंधर' के ट्रेंडिंग डांस नंबर 'शरारत' पर थिरकती दिखाई दे रही हैं। कभी बीचसाइड पर स्विमिंग पूल के किनारे, तो कभी पूल के अंदर, रूपाली पूरे जोश के साथ ‘शरारत’ के हुक स्टेप्स को परफेक्ट अंदाज में करती नजर आ रही हैं। इस फन-फिल्ड वीडियो में डांस के साथ-साथ डिलीशियस फूड की झलक भी देखने को मिलती है, जो इसे और भी एंटरटेनिंग बना रही है। पोस्ट शेयर करते हुए रूपाली ने अपने भाई विजय गांगुली को टैग किया और एक खास कैप्शन भी लिखा। बता दें, इस सॉन्ग की कोरियोग्राफी खुद विजय गांगुली ने की है।
#RupaliGanguly #Shararat #Dhurandar #InstagramReel #DanceVideo #BollywoodSong #SwimmingPool #ViralVideo #FamilyFun #VijayGanguly #Choreography #MomCameo #Entertainment #TVActress #Anupama #SahebMovie #Sanjivani #SarabhaiVsSarabhai #BiggBoss1 #TrendingReels #HookStep #FoodieMoment #IANS