मदर्स डे से ठीक एक दिन पहले पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुपाली गांगुली ने एक बेहद प्यारा और दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि मां सिर्फ वो नहीं होती जो बच्चे को जन्म दे, बल्कि वो भी मां है जो भगवान के बनाए हर बच्चे से प्यार करे। शो 'अनुपमा' के सेट से रुपाली ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वे डॉग्स पर खूब प्यार लुटाती नजर आ रही हैं। वीडियो में वे अपने फर बेबीज के साथ खेलतीं, उन्हें दुलार करतीं और प्यार से मसाज देती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान रुपाली कहती हैं, “मां सिर्फ वो नहीं होती जो अपने बच्चों को जन्म दे, बल्कि मां तो वो होती है, जो भगवान के बनाए हर बच्चे से प्यार करे।” टीवी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल रुपाली गांगुली को पहली बड़ी पहचान 'साराभाई वर्सेस साराभाई' में मोनिशा सिंह सराभाई के किरदार से मिली थी। इसके बाद 'अनुपमा' में अनुपमा जोशी का किरदार निभाकर उन्होंने घर-घर में खास पहचान बनाई है।
#RupaliGanguly #MothersDay2026 #Anupamaa #TVActress #DogLover #PetParents #EntertainmentNews #ViralVideo #IndianTelevision #SarabhaiVsSarabhai #MonishaSarabhai #CelebrityNews #HindiTVShow #MothersLove #FurBabies #TVIndustry #BiggBoss1 #AnimalLover #Anupama #Sreemoyee #TrendingNow #ViralPost #IANS