पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने फेवरेट ह्यूमन के साथ होली के रंगों में रंगी नजर आईं हैं। दरअसल प्रियंका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस कनिका मान के साथ होली सेलिब्रेशन का एक डांस वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों एक्ट्रेसेस अलग-अलग रंगों में रंगी हुई दिखाई दे रही हैं और बॉलीवुड म्यूजिक पर थिरकते हुए होली सेलिब्रेशन को एंजॉय करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो वीडियो में दोनों ही एक्ट्रेसेस व्हाइट कलर के ट्रेंडी एथनिक आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के जरिए प्रियंका ने ये भी बताया कि होली उनका फेवरेट फेस्टिवल है। दोनों का ये फन वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजीस और आई हार्ट इमोजीस के साथ उनके इस होली होली सेलिब्रेशन डांस पर जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं।
#PriyankaChaharChoudhary #KanikaMann #Holi2026 #HoliCelebration #HoliDance #HoliHai #TVActress #IndianTelevision #CelebrityHoli #BollywoodDance #EthnicStyle #WhiteOutfit #FestiveVibes #InstagramReel #ViralVideo #TrendingNow #SocialMediaBuzz #CelebrityStyle #HoliParty #DanceReel #IndianFestivals #FansLove #IANS