Surprise Me!

'पश्चिम एशिया संकट की वजह से भारत के सामने अप्रत्याशित चुनौतियां'... लोकसभा में बोले पीएम मोदी, घरेलू LPG हमारी प्राथमिकता'

2026-03-23 3 Dailymotion

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष से पैदा हुए अप्रत्याशित संकट का प्रभाव लंबे समय तक रहने वाला है, जिससे निपटने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है. भारत के सामने आई चुनौतियों पर उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान कूटनीति और बातचीत से ही संभव है और भारत तनाव को कम करने व संघर्ष समाप्त करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है.  

पीएम ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य से कच्चे तेल, गैस और उर्वरक से लदे जहाजों के आवागमन में चुनौती के बावजूद सरकार का प्रयास देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की आपूर्ति बहुत अधिक प्रभावित नहीं होने देने का है. उन्होंने कहा कि देश में एलपीजी उत्पादन बढ़ाया जा रहा है और पेट्रोल-डीजल की लगातार सुचारू आपूर्ति पर काम किया गया है. प्रधानमंत्री ने कृषि संबंधी चुनौतियों के संदर्भ में कहा कि सरकार किसानों की हरसंभव मदद करती रहेगी.