Surprise Me!

'लोग ना हो पैनिक', दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता पर लोगों ने दी प्रतिक्रिया

2026-03-26 1 Dailymotion

नई दिल्ली: देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के बीच पेट्रोल डीजल की कमी को लेकर अफवाह सामने आई, जिसके बाद कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन देखी गई. वहीं दिल्ली की बात करें तो यहां स्थिति बेहद सामान्य दिखी और पेट्रोल पंप पर भीड़ दिखाई नहीं दी. वहीं लोगों से बात करने पर उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल मिलने में कोई परेशानी नहीं हो रही. साथ ही यह भी कहा कि सभी अफवाहों से दूर रहे और अपने विवेक का प्रयोग करें. एक व्यक्ति ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के रेट बढ़ने की बात भी महज अफवाह ही निकली.