Surprise Me!

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मीटिंग: मुख्यमंत्रियों से टीम भावना के साथ मिलकर काम करने की अपील

2026-03-27 6 Dailymotion

पश्चिम एशिया संकट और उससे देश में पैदा हुए हालात पर पीएम मोदी ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग की, जिसमें पीएम मोदी ने राज्यों की तैयारियों और योजनाओं की समीक्षा की. पीएम मोदी ने राज्यों से उसी तरह टीम भावना के साथ मिलकर काम करने की अपील की है, जैसा उन्होंने कोविड काल के दौरान किया था. 28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद पीएम मोदी की राज्य के मुख्यमंत्रियों के साथ ये पहली मीटिंग है. हमले के बाद जिस तरह से ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया, उससे पूरी दुनिया में एनर्जी संकट पैदा हो गया है. ऐसे में ये मीटिंग अहम है. मीटिंग में गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे. आदर्श आचार संहिता के कारण चुनाव वाले राज्यों के सीएम इस बैठक में शामिल नहीं हुए.