Surprise Me!

ट्रंप ने फिर बातचीत की कही बात, ईरान को दी धमकी, बोले- जल्द डील नहीं हुई तो खार्ग द्वीप को कर देंगे नष्ट

2026-03-30 6 Dailymotion

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध का सोमवार को 31वां दिन था. एक महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. इजराइल का ईरान और लेबनान में हमले जारी है. वहीं ईरान की ओर से इजराइल और खाड़ी देशों में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया जा रहा है. अमेरिका ने ईरान को होर्मुज समुद्री मार्ग खोलने को लेकर 10 दिनों का अल्टीमेट दिया है. इस बीच अमेरिका ने मिडिल ईस्ट में भारी संख्या में सेना को तैनात किया है. ईरान के नेताओं का कहना है कि अमेरिका जमीनी लड़ाई कर किसी खार्ग द्वीप पर कब्जा करना चाहता है. एक महीने से अधिक समय से चले आ रहे इस युद्ध में 3,000 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं. यह युद्ध 28 फरवरी को ईरान पर US और इजराइली हमलों से शुरू हुआ था, जिसके जवाब में ईरान ने इजराइल और पड़ोसी खाड़ी अरब देशों पर हमले किए.