अहमदाबाद, गुजरात : IPL 2026 के पहले डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई-स्कोरिंग मैच होने की उम्मीद है। पिछले सीजन यहां औसत स्कोर 215 रहा है। GT का टॉप ऑर्डर मजबूत रहा है, जबकि RR पहले मैच में जीत के साथ आत्मविश्वास से लबरेज है। आंकड़ों में GT 6-2 से आगे है, जिससे मुकाबला रोमांचक माना जा रहा है।