Surprise Me!

ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी से होगा मुकाबला

2026-04-08 6 Dailymotion

 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भवानीपुर विधानसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया और कहा कि उनके जीवन में सब कुछ यहीं से शुरू हुआ. 'ममता बनर्जी जिंदाबाद' और 'तृणमूल कांग्रेस जिंदाबाद' के नारे लगाते समर्थकों की भीड़ के बीच बनर्जी ने अपने कालीघाट आवास से अलीपुर सर्वे बिल्डिंग तक एक रोड शो का नेतृत्व किया. अलीपुर सर्वे बिल्डिंग में उन्होंने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अपनी चिर परिचित मुस्कान के साथ वह हाथ जोड़े लगभग 800 मीटर तक चलीं और सड़क के दोनों ओर कतार में खड़े पार्टी कार्यकर्ताओं का उन्होंने अभिवादन किया. नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद बनर्जी ने कहा, "मेरा जन्म और पालन-पोषण यहीं भवानीपुर में हुआ है. मेरे जीवन की हर चीज की शुरुआत यहीं से हुई."भवानीपुर सीट से बीजेपी ने शुभेंदु अधिकारी को अपना उम्मीदवार बनाया है.