मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच आज शुरू हो रही अमेरिका-ईरान वार्ता पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। एक ओर इससे शांति की उम्मीदें जागी हैं, तो दूसरी ओर इस कूटनीतिक हलचल ने भारत की विदेश नीति, पाकिस्तान की बढ़ती भूमिका और वैश्विक समीकरणों में बदलते संतुलन को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि भारत शुरु से शांति और बातचीत से रास्ता निकले, इसी का पक्षधर रहा है। अब इस पर भारत में नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
#usirantalks, #westasiatensions, #globalpeaceefforts, #indiaforeignpolicy, #pakistandiplomaticrole, #middleeastconflict, #strategicbalanceshift, #internationalrelationsdebate