Strait of Hormuz में फंसे 18 भारतीय जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए Indian Navy ने अब तक का सबसे बड़ा इमरजेंसी रेस्क्यू मिशन शुरू कर दिया है। ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर जो खतरा पैदा किया है, उसका जवाब देने के लिए मोदी सरकार ने कमर कस ली है।
मिडिल ईस्ट में युद्ध के बादलों के बीच भारत ने अपनी सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को बचाने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। Strait of Hormuz और पर्सियन गल्फ में भारत के 18 महत्वपूर्ण जहाज फंस गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए Indian Navy का विशेष ऑपरेशन शुरू हो गया है। इन जहाजों में 4 LPG कैरियर, 3 LNG शिप और 11 क्रूड ऑयल टैंकर शामिल हैं, जो भारत के लिए ईंधन की आपूर्ति का मुख्य जरिया हैं।
इन 18 जहाजों में से 5 पर भारतीय झंडा लगा है, जबकि अन्य भारतीय कंपनियों द्वारा लीज पर लिए गए हैं। भारत सरकार ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए एक 'मल्टी-मिनिस्ट्री टास्क फोर्स' का गठन किया है। इस मिशन का उद्देश्य न केवल जहाजों को सुरक्षित बाहर निकालना है, बल्कि भारतीय बंदरगाहों पर बढ़ रहे भारी 'पोर्ट कंजेशन' को भी कम करना है, जहां वर्तमान में 1 लाख से अधिक TEUs कंटेनर फंसे हुए हैं।
फिलहाल स्थिति बेहद तनावपूर्ण है क्योंकि हॉर्मुज के पश्चिम में 15, गल्फ ऑफ ओमान में 3, और रेड सी (लाल सागर) में 2 भारतीय लिंक वाले जहाज मौजूद हैं। भारतीय नौसेना की मुस्तैदी और सरकार की कूटनीति अब इस संकट से देश को निकालने में जुटी है। इस वीडियो में देखिए कैसे भारतीय नौसेना समंदर के इस सबसे खतरनाक रास्ते पर अपनी ताकत दिखा रही है।
About the Story:
As tensions escalate in the Middle East between Iran and the US, the Indian Navy has launched a major emergency rescue mission to secure 18 Indian-linked vessels stranded in the Strait of Hormuz and the Persian Gulf. The fleet includes critical oil tankers and gas carriers, essential for India's energy security. This video covers the Navy's strategic move and the impact on India's supply chain.
#IndianNavy #StraitOfHormuz #MiddleEastCrisis #IndiaRescueMission #BreakingNews #OneindiaHindi #HormuzTension #IndianNavyAction #OilSecurity #IranUSConflicts
Also Read
Hormuz Toll: ईरान को 20 लाख डॉलर देकर होर्मुज पार कर रहा भारतीय जहाज? वायरल दावों पर सरकार ने क्या कहा? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/india-denies-paying-iran-2-million-dollar-transit-fee-strait-of-hormuz-shipping-row-mea-statement-1538899.html?ref=DMDesc
Mojtaba Khamenei ने होर्मुज को लेकर तैयार किया नया प्लान, अब Trump को लगेगा तगड़ा झटका! समझें कैसे? :: https://hindi.oneindia.com/news/international/mojtaba-khamenei-strait-of-hormuz-strategy-irans-bold-move-challenges-trumps-middle-east-oil-plan-1538533.html?ref=DMDesc
Iran-US Ceasefire: मिडिल ईस्ट में शांति की नई उम्मीद? ट्रंप के बयान से बढ़ी हलचल, ईरान को लेकर दिया बड़ा संकेत :: https://hindi.oneindia.com/news/international/donald-trump-truth-social-post-iran-us-ceasefire-big-day-world-peace-middle-east-golden-age-1537051.html?ref=DMDesc
~PR.514~HT.408~ED.106~GR.538~