Surprise Me!

अमेरिका को पीछे छोड़ चीन बना भारत का सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर, लेकिन रिकॉर्ड $112.16 बिलियन का व्यापार घाटा

2026-04-16 6 Dailymotion

वैश्विक व्यापार के समीकरणों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. सरकारी आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में चीन एक बार फिर अमेरिका को पछाड़कर भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बन गया है. पिछले चार वर्षों (2021-22 से 2024-25) तक अमेरिका इस पायदान पर काबिज था, लेकिन इस साल द्विपक्षीय व्यापार में हुई भारी वृद्धि ने चीन को शीर्ष पर पहुंचा दिया है. वाणिज्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत और चीन के बीच कुल द्विपक्षीय व्यापार वित्त वर्ष 2025-26 में 151.1 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया है. हालांकि, इस व्यापारिक बढ़त का एक चिंताजनक पहलू भारत का बढ़ता 'व्यापार घाटा' है. चीन के साथ भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 112.16 अरब डॉलर हो गया है, जो पिछले वित्त वर्ष (2024-25) में 99.2 अरब डॉलर था. पिछले वित्त वर्ष के दौरान चीन को भारत का निर्यात 36.66% बढ़कर 19.47 अरब डॉलर रहा. वहीं, चीन से होने वाला आयात 16% की वृद्धि के साथ 131.63 अरब डॉलर पर पहुंच गया.