Surprise Me!

Rajasthan Weather : जयपुर में आज अंधड़ का मौसम, तापमान में बढ़ोतरी से और तीखे हुए गर्मी के तेवर

2026-04-17 454 Dailymotion

राजधानी जयपुर में आज सवेरे से ही अंधड़ का मौसम बना हुआ है। आज सवेरे से ही धूप-छांव का मौसम बना हुआ है। हालांकि आज दिन में कल के मुकाबले तापमान में बढ़ोतरी हुई है। वहीं आज सवेरे से ही आसमान में हल्की धूल दिखाई दे रही है। इससे सूरज की रोशनी भी मंद निकल रही है। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों के मौसम में बदलाव है। आज प्रदेश के पूर्वी अंचल, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल व सरहदी जिलों के तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।