Surprise Me!

Rajasthan Weather : गुलाबी नगर में दिन में गर्मी के तीखे तेवर, तापमान चढ़ने से झुलसाने वाली गर्मी का दौर

2026-04-22 1,519 Dailymotion

राजधानी जयपुर में इन दिनों झुलसाने वाली गर्मी का दौर चल रहा है। दिन में तीखी धूप अब लोगों को परेशान करने लगी है। वहीं रातें भी अब गर्म महसूस हो रही हैं। आज सवेरे भी आसमान साफ रहा व सवेरे से ही तीखी धूप निकली। इससे दिन में तेज गर्मी का लोगों को अहसास हुआ। वहीं प्रदेश की बात करें तो आज कई जिलों में दिन के पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज प्रदेश के पूर्वी संभाग, ढूंढाड़ अंचल, शेखावाटी अंचल, मेवाड़ अंचल, मारवाड़ अंचल व सरहदी जिलों में आज दिन में तेज गर्मी रहने की संभावना है।