महिला आरक्षण से जुड़े तीन विधेयकों पर चर्चा के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी ने भारत के लोगों और भारत की सेना की आड़ में सरकार पर छिपने का आरोप लगाया.
राहुल गांधी ने जादूगर कहानी सुनाते हुए पीएम पर हमला बोला और महिला आरक्षण की आड़ में भारत के चुनावी मानचित्र को बदलने का आरोप लगाया. उन्होंने दक्षिणी राज्यों, छोटे राज्यों और पूर्वोत्तर के राज्यों समेत कमजोर तबके के लोगों और दलितों पर हमले का आरोप लगाया. राहुल गांधी ने कहा कि वो विपक्ष बिल को पास होने नहीं देगा.