Surprise Me!

असम के चिरांग जिले में भयंकर बवाल !, प्रदर्शन, तोड़फोड़, आगजनी

2026-04-17 5 Dailymotion

असम के चिरांग जिले में भारत-भूटान सीमा पर रुनीखाता में उस समय स्थिति हिंसक और तनावपूर्ण हो गई, जब सैकड़ों उत्तेजित प्रदर्शनकारियों ने रुनीखाता फॉरेस्ट रेंज कार्यालय पर एक साथ हमला बोल दिया. भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोलीबारी की और आंसू गैस के गोले छोड़े. अधिकारी ने कहा कि, प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और सात वाहनों को जला दिया. इतना ही नहीं, भीड़ ने रुनीखाता वन रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ की, फर्नीचर और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया. हिंसक भीड़ ने कार्यालय परिसर के भीतर खड़े कई वाहनों को आग के हवाले कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया.