Surprise Me!

महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार को बड़ा झटका, लोकसभा में नहीं पारित हो पाया संविधान संशोधन विधेयक

2026-04-17 6 Dailymotion

महिला आरक्षण से जुड़े 3 विधेयकों पर लोकसभा में सरकार को बड़ा झटका लगा है. संविधान में 131वां संशोधन विधेयक 2026 लोकसभा में पारित नहीं हो पाया. विधेयक के पक्ष में 298 वोट पड़े, जबकि विरोध में 230 वोट मिले.. जबकि बिल को पारित होने के लिए दो-तिहाई बहुमत चाहिए था. संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद सरकार ने दो अन्य विधेयकों परिसीमन विधेयक और संघ राज्य विधि संशोधन विधेयक को भी रोकने का फैसला किया.  

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्षी दलों पर महिला आरक्षण को अटकाने का आरोप लगाया. उधर, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने संविधान पर हमले की कोशिश को विफल कर दिया है.  

लोकसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान 133 सदस्यों ने अपनी बात रखीं, जिनमें 56 महिला सांसद शामिल है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर देश की जनता को परिसीमन से वंचित करने का आरोप लगाया.