Surprise Me!

मॉनसून सत्र: लोकसभा में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित

2026-08-11 4 Dailymotion

संसद के मॉनसून सत्र के 17वें दिन भी राम मंदिर चढ़ावा चोरी और छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कथित पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर सरकार और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बना रहा. संसद में विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. हंगामे के बीच लोकसभा में केरल (नाम परिवर्तन) विधेयक, 2026 पारित हुआ. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इसी साल 24 फरवरी को इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी.राज्य विधानसभा ने अगस्त 2023 में इसी तरह का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर केंद्र को भेजा था.संविधान के अनुच्छेद 3 में मौजूदा राज्यों के नाम बदलने का प्रावधान है. अनुच्छेद 3 में ये भी कहा गया है कि इस उद्देश्य से कोई भी विधेयक संसद के किसी भी सदन में राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना प्रस्तुत नहीं किया जाएगा.