तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी इलाके में स्थित वनजा पटाखा फैक्ट्री में रविवार को हुए धमाके में 23 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में कई अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब मजदूर एक कमरे में काम कर रहे थे, जहां विस्फोटक सामग्री रखी हुई थी। केमिकल मिश्रण में फ्रिकशन के कारण अचानक एक जोरदार धमाका हुआ जिसके कारण चार कमरे पूरी तरह से ढह गए। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वालों में 16 महिलाएं थीं।