Surprise Me!

होर्मुज स्ट्रेट में तनाव… IRGC ने जहाज रोका, भारतीय समेत 21 क्रू मेंबर फंसे

2026-04-24 2 Dailymotion

होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच IRGC ने भारत आ रहे एक कंटेनरशिप को अपने कब्जे में ले लिया है, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता बढ़ गई है. इस जहाज पर 21 क्रू मेंबर सवार हैं, जिनमें श्रीगंगानगर के मर्चेंट नेवी अधिकारी संजय माहर भी शामिल हैं. उनके परिवार ने सरकार से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है. रिपोर्ट्स के अनुसार, जहाज होर्मुज स्ट्रेट पार करने की कोशिश कर रहा था, तभी ईरानी बलों ने कार्रवाई की. ईरान ने नेविगेशन सिस्टम में गड़बड़ी का आरोप लगाया है. वहीं, क्रू का कहना है कि वे अनुमति का इंतजार कर रहे थे. इस घटना के बाद भारत समेत कई देशों में चिंता बढ़ गई है और सरकार से हस्तक्षेप की मांग की जा रही है.