बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट का 34वां मुकाबला खेलने उतरी। आरसीबी ने टॉस जीतकर जीटी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने टीम को धांसू शुरुआत दिलाई। साई सुदर्शन ने आरसीबी के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं उन्होंने 58 गेंदों में 11 चौके और पांच छक्कों की मदद से शानदार शतक जड़ा। 100 रन बनाकर साई सुदर्शन जोश हेजलवुड की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हुए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा, कप्तान शुभमन गिल थोड़ा स्लो खेले और 24 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हो गए।