बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस टूर्नामेंट का 34वां मुकाबला खेलने उतरी। आरसीबी ने टॉस जीतकर जीटी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने टीम को धांसू शुरुआत दिलाई। साई सुदर्शन के शतक और आखिर में वॉशिंगटन सुंदर और जेसन होल्डर की पारियों की बदौलत जीटी आरसीबी को 206 रनों का बड़ा लक्ष्य देने में कामयाब रही, लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत कुछ खास नहीं रही इम्पैक्ट प्लेयर जैकब बेथल महज 14 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल के बीच शतकीय साझेदारी हुई।