Surprise Me!

बंगाल चुनाव में बड़ा एक्शन: ECI ने 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

2026-04-25 0 Dailymotion

पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच भारतीय चुनाव आयोग ने बड़ा एक्शन लेते हुए डायमंड हार्बर जिले के 5 पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है. इन अधिकारियों पर कदाचार और निष्पक्षता बनाए रखने में विफल रहने के आरोप लगे हैं। साथ ही एसपी इशानी पाल को चेतावनी दी गई है. चुनाव आयोग ने सभी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी शुरू कर दी है. इस बीच राज्य में पहले चरण का मतदान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है, जहां 91.91% वोटिंग दर्ज की गई. दक्षिण दिनाजपुर, कूच बिहार और बीरभूम जैसे जिलों में भी 90% से ज्यादा मतदान हुआ. आयोग की इस कार्रवाई को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है.