Surprise Me!

Delhi Airport Fire: 232 यात्रियों से भरी Swiss Air फ्लाइट के इंजन में लगी आग, रनवे पर मची चीख-पुकार

2026-04-26 17 Dailymotion

Delhi Airport Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, Swiss Air की फ्लाइट में लगी भीषण आग। जानिए कैसे 232 यात्रियों की जान बाल-बाल बची और पायलट ने मौत के उस मंजर को कैसे टाला।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI Airport) पर शनिवार देर रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वाकया सामने आया। स्विस एयर की फ्लाइट LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए उड़ान भरने वाली थी, टेक-ऑफ के दौरान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गई। विमान जब रनवे पर करीब 104 नॉट्स की रफ्तार पकड़ चुका था, तभी अचानक उसके इंजन नंबर 1 में भीषण आग लग गई। यह पल किसी भी विमान के लिए सबसे संवेदनशील होता है, लेकिन पायलट की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को रोक दिया।
विमान में उस समय 232 यात्री सवार थे, जिनकी जान खतरे में थी। पायलट ने तुरंत टेक-ऑफ रद्द (Aborted Take-off) किया और विमान को रनवे पर ही सुरक्षित रोक लिया। इसके तुरंत बाद इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए Emergency Slides का उपयोग किया गया। हालांकि, इस अफरा-तफरी के दौरान स्लाइड से उतरते समय 6 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए मेदांता अस्पताल ले जाया गया है।
इस घटना के बाद एयरपोर्ट प्रशासन ने तुरंत रनवे नंबर 28 को बंद कर दिया, जिससे कई अन्य फ्लाइट्स का परिचालन भी प्रभावित हुआ। फायर ब्रिगेड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर इंजन की आग पर काबू पाया। सुरक्षा एजेंसियां और DGCA अब इस तकनीकी खराबी की गहराई से जांच कर रही हैं। ऋचा पराशर की इस रिपोर्ट में देखिए हादसे का पूरा घटनाक्रम और यात्रियों की आपबीती।

A major disaster was averted at Delhi's IGI Airport after a Zurich-bound Swiss Air flight (LX147) caught fire during its take-off roll. The engine fire broke out at a critical speed of 104 knots, forcing the pilot to abort the flight immediately. All 232 passengers were safely evacuated through emergency slides, though 6 passengers sustained minor injuries. Runway 28 was temporarily closed following the incident.


#DelhiAirport #SwissAir #FlightFire #IGI #BreakingNews #OneindiaHindi #AviationNews #DelhiNews #FlightEmergency #LiveNews